कल नई दिल्ली में आज तक की वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात समाचार एंकर Anjana Om Kashyap जी के सुपुत्र के पावन जनेऊ संस्कार में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय आयोजन में लंबे समय बाद अनेक परिवारजनों, मित्रों एवं आत्मीयजनों से मिलने का अवसर मिला। साथ ही माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री), श्रीमती स्मृति ईरानी जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्री राजीव शुक्ला जी (उपाध्यक्ष, बीसीसीआई), श्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन जी (भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री) तथा श्री राजीव प्रताप रूडी जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद से आत्मीय भेंट हुई।
अंजना जी एवं उनके परिवार को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके सुपुत्र का जीवन उत्तम संस्कारों, ज्ञान, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य से परिपूर्ण हो।

