मा० मुख्यमंत्री जी के दिनांक 30 जून 2026 को जनपद रामपुर आगमन के दृष्टिगत Commissioner of Moradabad महोदय, डीआईजी मुरादाबाद महोदय एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में शिवा शुगर मिल, निकट रामगंगा पुल, ग्राम ढाकुरिया, तहसील शाहबाद स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
रामपुर में सीएम दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Leave a Comment

