सपा सांसद डिंपल यादव ने RSS पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सरकार बताए RSS रजिस्टर्ड है या नहीं, उसे चलाने के लिए पैसे कहां से आते हैं?
“FCRA बिल इसलिए लाया जा रहा है जिससे संगठनों पर दबाव बना सके और उनकी जो महंगी जमीनें हैं उनको ज़ब्त किया जा सके।”
चढ़ावा चोरी पर खुद यूपी के सीएम ने कहा था कि ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करेंगे। न जाने कितने चक्कर उन्होंने अयोध्या के लगाए। जब खुलासा हुआ तो पहले दबाने की कोशिश की गई, बाद में लीपापोती करने लगे। वहां जमीनों में इतनी बड़ी धांधली हुई है, ट्रस्ट ने महंगी-महंगी जमीनें खरीदी हैं, जो दान आया, उसमें चोरी की गई, दान पेटियों से दान गायब है। इसीलिए हम यह मांग करते हैं कि जो यह चंदा चोरी का पूरा मामला है, इसमें सरकार स्पष्टीकरण दे। सदन के अंदर भी स्पष्टीकरण दे और मुख्यमंत्री जी भी स्पष्टीकरण दें कि जब 2 साल से चोरी चल रही थी, तो यह उनकी नजरों के सामने कैसे नहीं आई?
डिंपल यादव का RSS पर बड़ा हमला
Leave a Comment

