By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया कॉरिडोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया कॉरिडोर
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया कॉरिडोर

Amarkesadmin
Last updated: February 21, 2026 1:21 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में राज्य के दो बड़े यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा एक लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्राधिकरण इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की करीब 740 एकड़ भूमि की खरीद करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यीडा को 1204 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है।

लिंक एक्सप्रेसवे का 9 किलोमीटर होगा हिस्सा एलिवेटेड

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा यीडा क्षेत्र में है। इसमें से नौ किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा।

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए 16 गांवों की लगभग 740 एकड़ भूमि खरीदी जाएगी, जिस पर 1204 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेवर के मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रह्मनान, रबुपूरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर और कल्लूपुरा में प्राधिकरण ने सर्वेक्षण के बाद भूमि खरीद की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण जमीन खरीदकर यूपीडा को सौंपेगा। एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा ही करेगा।

56 गांवों की भूमि पर बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे

लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कुल 56 गांवों की भूमि पर होगा, जिनमें गौतमबुद्ध नगर के आठ और बुलंदशहर के 48 गांव हैं। इनमें 14 गांव खुर्जा तहसील के हैं। बाकी बुलंदशहर, सियाना और शिकारपुर तहसील के हैं। यह परियोजना करीब 4000 करोड़ रुपये में पूरी होगी। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव निर्मष कुमार शुक्ल ने यीडा के सीईओ को पत्र भी भेजा है। यह पत्र 17 फरवरी को जारी किया गया है।

दिल्ली-मुंबई समेत आगरा की राह आसान होगी

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा तक की राह आसान हो जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ने पर गंगा एक्सप्रेसवे की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। कार्गो के वाहनों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। लिंक एक्सप्रेसवे बनने से कई गांवों के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।

आरके सिंह, सीईओ, यीडा, ”लिंक एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद का सर्वेक्षण होने के बाद शासन को विवरण भेजा था। प्राधिकरण भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी कर यूपीडा को सौंपेगा। एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा ही करेगा।”

पूर्व विधायक Haji Bittan Ali द्वारा MS Fashion Point का शुभारंभ
राजकीय आईटीआई चन्दौसी में बेस्ट जॉब मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
पूरनलाल लोधी जी को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं
फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 6 लापता, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 21 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article ग्रामीण विकास को नई दिशा: योगी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?