संभल (बहजोई), 12 जून 2026
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विकासखण्ड असमोली के ग्राम इटायला माफी में न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्राम पंचायत इटायला माफी की प्रगति पुस्तिका ग्रामवासियों को पढ़कर सुनाई गई। इसके उपरान्त विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का सत्यापन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशा डायरी एवं पुष्टाहार वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध पुष्टाहार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, देशी गाय पालन तथा बकरी पालन योजनाओं की जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं शादी अनुदान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मुख्य विकास अधिकारी ने लखपति दीदी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, समितियों में खाद की स्थिति तथा उन्नतशील बीजों के संबंध में जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान भैसोड़ा द्वारा जल निगम से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक अभियंता, जल निगम को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मार्गों एवं नालियों का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधानों को नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी (असमोली), ग्राम पंचायत अधिकारी तथा रतपुरा, मछियारी, शीडाल माफी, नगला लीडर, सेवापुर, शाहपुर दसर एवं भैसोड़ा के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

