By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: दृढ़ निश्चय और मेहनत से पवन प्रताप बने सफलता की मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > दृढ़ निश्चय और मेहनत से पवन प्रताप बने सफलता की मिसाल
उत्तर प्रदेशराज्य

दृढ़ निश्चय और मेहनत से पवन प्रताप बने सफलता की मिसाल

Amarkesadmin
Last updated: April 22, 2026 1:14 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

बदायूं 22 अप्रैल। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सलारपुर बदायूं से जुड़ी एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। यह कहानी बदायूं जनपद के ग्राम बमनपुरा, पोस्ट मरोरी निवासी पवन प्रताप की है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।
पवन प्रताप के पिता का नाम रामचंद्र एवं माता का नाम रामरती देवी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। उन्होंने हाईस्कूल महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, उसावाँ तथा इंटरमीडिएट गंगादीन इंटर कॉलेज, गूरा नवीगंज से उत्तीर्ण किया। बचपन से ही मेधावी रहे पवन का झुकाव तकनीकी शिक्षा की ओर रहा, जिसके चलते उन्होंने वर्ष 2007 में राजकीय आईटीआई, सलारपुर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रवेश लिया और वर्ष 2009 में अनुदेशक लालाराम गौतम के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण पूर्ण किया।
आईटीआई के उपरांत पवन प्रताप ने ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में टेक्नीशियन के पद पर कार्य प्रारंभ किया, जहां उन्होंने लगभग चार वर्षों तक सेवाएं दीं। पारिवारिक समस्याओं के चलते उन्हें नौकरी छोड़कर गांव लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने खेती के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। प्रारंभिक असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी लगन व मेहनत जारी रखी।
आखिरकार 8 अप्रैल 2019 को पवन प्रताप का चयन यूपीपीसीएल के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड-2 पद पर हुआ और उन्हें 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, सलारपुर बदायूं में तैनाती मिली। वह पिछले सात वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पवन प्रताप की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी है, बल्कि यह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सलारपुर के प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। यह सिद्ध करता है कि यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास करे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

वृंदा कोल्ड स्टोरेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में एन सी सी हेतु मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया
स्व. कांस्टेबल टीपू सुल्तान के परिवार को SBI बहजोई शाखा ने एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया
बार एसोसिएशन चुनाव के अंतिम दिन प्रचार तेज, अब मतदान पर टिकी निगाहें
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले शिक्षा विभाग में हाई अलर्ट, स्कूलों की गहन जांच की तैयारी तेज
Next Article बदायूं की एस एस पी ने पुलिस अग्नि शमन की दो नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?