By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर महत्वपूर्ण बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर महत्वपूर्ण बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर महत्वपूर्ण बैठक

Amarkesadmin
Last updated: April 10, 2026 1:03 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन को लेकर समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपदीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की प्रतियां की गयीं प्रदान

सम्भल ( बहजोई) 10 अप्रैल 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( एस आई आर 2026) कार्यक्रम के अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल 2026 के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली ( मतदाता सूची) की निशुल्क कॉपी प्रदान की जा रही है तथा इसकी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी भी प्रदान की जाएगी। जनपद में वर्ष 2025 में कुल जनसंख्या 2742024 थी तथा एस आई आर के पूर्व 27 अक्टूबर 2025 को 1570306 मतदाता थे जबकि ईपी रेशियो 57.27 तथा जेन्डर रेशियो 870.34 था। जबकि 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट रोल के समय कुल मतदाता 1251705 थे तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन ( 10 अप्रैल 2026 ) को कुल मतदाता 1343051 हो गये हैं। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट रोल के समय ईपी रेशियो 45.65 था जबकि अंतिम प्रकाशन के समय ईपी रेशियो में 3.33 की वृद्धि होकर 48.98 हो गयी है तथा ड्राफ्ट रोल के समय जेन्डर रेशियो 806 था जबकि अंतिम प्रकाशन के समय जेन्डर रेशियो में 14 की वृद्धि होकर 820 हो गयी है। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशन के बाद सतत पुनरीक्षण चलता रहेगा तथा आनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं तथा फार्म 6,7 एवं 8 भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने अंतिम प्रकाशन पर बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्होंने कहा कि सभी ने इसमें अच्छा सहयोग प्रदान किया एक टीम के रूप में कार्य किया। जिलाधिकारी द्वारा एस आई आर कार्यों में लगे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा एस आई आर से जुड़े कर्मचारियों तथा मीडिया कर्मियों को भी सफल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के लिए बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दीं। तथा राजनैतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधियों को विधानसभा वार अंतिम प्रकाशन की प्रतियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी तथा उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी असगर अली अंसारी तथा जिलाध्यक्ष कांग्रेस मौ. आरिफ तुर्की, जिला महासचिव सपा कृष्ण मुरारी शंखधार, जिला मंत्री भाजपा अवधेश प्रताप सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष बीएसपी चेतन कुमार उर्फ बोबी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी आम आदमी पार्टी उमेश एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा आगामी त्योहार होली/रमजान एवं बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी
‘मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 47000 वर्ग0 मी0 में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला जी0डी0ए0 का बुलडोजर
मुरादाबाद पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, BLOs से किया संवाद
पुष्पवर्षा के बीच डीसीपी सृष्टि गुप्ता को भावपूर्ण विदाई
सादगी से मनाई गई संत गाडगे महाराज जयंती, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पंचमहाभूत संतुलन और गौ-आधारित मॉडल पर बहजोई में कार्यशाला आयोजित
Next Article बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?