अमरोहा/ गजरौला इलाके के नेशनल हाईवे पर क्लासिक फूड प्लाजा है। अभी कुछ महीनों पहले ही बना है। यहां सरकारी रोडवेज बसें दिन मे सैकड़ों रुकती है। जबकि इस होटल पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं है। आज अमरोहा ARM कृष्णचंद ने औचक छापेमारी की तो पता चला अवैध रूप से रोडवेज बसे रुक रही थी। ये बस चालको व होटल मालिकों की साठगांठ से चल रहा है। होटल पर यात्रियों से खाने पीने की चीजों के अधिक पैसे भी वसूले जा रहे है। सोचिए सरकार को हर महीने कितने की चपत लग रही होगी। जबकि नेशनल हाईवे पर रोडवेज बसों के ठहराव के लीगल होटल बने हुए है। इस क्लासिक फूड प्लाजा के संचालक गढ़मुक्तेश्वर के एक भाईजान है। ARM ने अब रोडवेज बसो के चालकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

