By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: खनन विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 10 हजार लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > खनन विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 10 हजार लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशराज्य

खनन विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 10 हजार लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप

Amarkesadmin
Last updated: April 6, 2026 3:02 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने खनन विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपी को कार्यालय में ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार किला थाना क्षेत्र के रौठा गांव निवासी वेद प्रकाश का ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज हो गया था। उसे छुड़वाने और जुर्माने से संबंधित पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक महमूद रजा खां ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। सोमवार दोपहर करीब 12:52 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खनन अधिकारी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी विभाग में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।,

संभल में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा
48 वर्ष बाद सम्भल में दंगा पीड़ित परिवारों की घर वापसी की शुरुआत, स्व. रामशरण रस्तोगी के परिवार को मिला भूमि पट्टा
बदायूँ में अवैध शस्त्र सहित कई आरोपी गिरफ्तार
अपराधी वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, दूसरे जिले में होगी सुनवाई
दिल्ली अग्निकांड में रियाज़ुद्दीन बने इंसानियत की मिसाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महाकुंभ में चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह ने शादी कर नई शुरुआत की
Next Article अमरोहा/गजरौला: नेशनल हाईवे पर क्लासिक फूड प्लाजा में अवैध रोडवेज बस ठहराव का खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?