राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैभवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष में विद्यार्थी विभाग द्वारा नगर के अधिकांश विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए प्रथम व द्वितीय वर्गों में “संघ को जानो” प्रतियोगिता नगर के दो केंद्रों पर आयोजित की गई थी ।
प्रतियोगिता द्वारा समाज में राष्ट्र भावना की विचारधारा को जागृत करके ज्ञान प्रतिभाओं में राष्ट्र सेवा के कार्य को गति देना रहा । प्रतियोगिता वैकल्पिक उत्तर प्रणाली पर आधारित थी । प्रतियोगिता की तैयारी का एकमात्र स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ यात्रा पुस्तिका रही जिसमें से जीवन- व्यवहार, संस्कार, सामाजिक सरोकार और पुरातन संस्कृति के वैभव संबंधी प्रश्न पूछे गए ।
अत्यंत कुशल निर्देशन व सावधानी से निरीक्षित और पुनरीक्षित करके वरीयता क्रम में प्रतियोगिता का परिणाम कल ‘द ट्यूलिप्स स्कूल’ में पूज्य महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात् परिणाम देर शाम घोषित किया गया ।
प्रथम वर्ग की कक्षा 6,7 व 8 में राजेश कुमार सरस्वती मंदिर के ब्रजेश ने प्रथम, चंदौसी पब्लिक स्कूल की विष्टी गौतम ने द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी की पूर्वी सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । द्वितीय वर्ग की कक्षा 9 से 12 में सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी के मृत्युंजय कटारिया प्रथम, डॉ. बी. आर. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल पथरा की उजाला द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी की संस्कृति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं । इसके अतिरिक्त प्रथम व द्वितीय दोनों वर्गों में 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष संचित अग्रवाल मुख्य वक्ता अनुज जी और नगर संघचालक श्री विष्णु शंकर अग्रवाल नगर कार्यवाह, उदय तिवारी जी, विजय जी, संजय जी, पवन कुमार, अजय जी, अभिनव अग्रवाल आदि के कर कमलों से हुआ । प्रतियोगिता के संयोजक विद्यार्थी विभाग से उदयजी, हनीजी, पर्व कुमार, सुलभकुमार, मीरांश कुमार, चंदन कुमार, पिंटू जी, शौर्य कुमार, शाश्वत जी एवं वीरुकमल उपस्थित रहे ।
संचालन हरीश कठेरिया ‘ एडवोकेट’ ने किया ।
डॉ. जयशंकर दुबे, सत्यकाम जी और मनमोहन जी ने व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग किया ।
संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रतियोगिता में मेधावियों का सम्मान
Leave a Comment

