आज दिनाँक 25.12.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जनपद के व्यापारियों,उद्यमियो एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान व्यापारियो से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रुप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा समस्याओं/सुझावो को सुना गया एवं उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को पुलिस के साथ सहयोग करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में मदद करने का आग्रह किया गया । गोष्ठी में आए व्यापारियो को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम ,ऑनलाइन धोखाधडी , डिजीटल अरेस्ट आदि से बचाव हेतु जागरुक किया गया । इस गोष्ठी मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन व प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

