बरेली: छात्रा नीतू गंगवार हत्याकांड का खुलासा; प्रेमी ही निकला कातिल, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,, आरोपी ने गला दबाकर की थी हत्या
हत्या की वजह पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह मृतका को 6 साल से प्रेम करता था,, लेकिन वह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान किसी और से बात करने लगी थी इसी वजह से उसको मार दिया
अब सोचने वाली बात है कि कल जहां पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया था कि मेरी बेटी ने आज तक किसी भी लड़के को आंख उठाकर नहीं देखा और यहां कॉल डिटेल में 6 साल का रिकॉर्ड निकला,, जिसके आधार पर इतनी बड़ी घटना का खुलासा हो पाया

