By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Amarkesadmin
Last updated: August 13, 2026 1:11 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा,
राष्ट्रभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

बदायूँ: 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में मंत्री, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड, लावेला चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण रहा तथा लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान, आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराए। उन्होंने कहा कि तिरंगा कभी भी इधर-उधर पड़ा हुआ अथवा असम्मानजनक स्थिति में दिखाई न दे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि भारत को स्वतंत्र, सशक्त एवं मजबूत बनाने वाली सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता और अखंडता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराए तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने स्वतंत्रता एवं पर्यावरण की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश की प्रगति, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव के लिए योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा देश की आन, बान और शान से जुड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि तिरंगा हमारे बलिदान, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है, इसलिए इसे सदैव पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और जनपद एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाल विवाह के खिलाफ असलमपुर, लहरा कमगर में लोगों ने ली शपथ
सम्भल में जनकल्याण अभियान को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में अहम बैठक
डीएम ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
गो-हत्या प्रतिबंध मामले में तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी ने गुन्नौर में बीडीओ कार्यालय, बीआरसी सेंटर एवं वी-पैक्स का किया निरीक्षण
Next Article मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया जागरूक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?