उत्तर प्रदेुश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों को भविष्य संवारने के लिए स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका की वैन में अचानक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षिका की जान ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ की वजह से गई है।

