आज दिनांक 16-06-2026 को ब्लॉक स्वार परिसर में आयोजित “विकसित भारत की ओर 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा” तथा समेकित जनगणना एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत चल रहे तीन दिवसीय जन कल्याण एवं जागरूकता मेले का समापन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आगमन पर माननीया ब्लॉक प्रमुख स्वार श्रीमती शाहीन युसूफ जी का अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शाहीन युसूफ जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
जनकल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित मेले का भव्य समापन
Leave a Comment

