पद और कद किसी बैनर के मोहताज नहीं होते, जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही मेरी असली ताकत है। समाजवादी पार्टी का सिपाही होने के नाते मेरा लक्ष्य केवल व्यक्तिगत प्रचार नहीं, बल्कि माननीय अखिलेश यादव जी के विचारों और ‘साइकिल’ की मजबूती को घर-घर पहुँचाना है। होली का यह पर्व आपसी मतभेद मिटाकर एकजुट होने का है। जो लोग गुटबाजी में उलझे हैं, उन्हें समझना होगा कि समाजवादी विचारधारा ‘सबको साथ लेकर’ चलने की है। क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर थी, हूँ और रहूँगी।
जय समाजवाद, जय अखिलेश!
समाजवादी विचारधारा के विस्तार का संदेश, कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील
Leave a Comment

