आज उप-जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा स्वर्गीय सूर्या प्रताप चौहान जी की माताजी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
स्वर्गीय सूर्या प्रताप चौहान की निर्मम हत्या ने पूरे खोड़ा क्षेत्र और समाज को गहरे दुःख में डाल दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का भी कार्य किया है।
यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि इस बात का प्रतीक है कि सरकार दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा कानून का राज सर्वोपरि है।

