सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 2,300 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,51,167 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,011 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,750 रुपये तक फिसला।
सुबह 10.20 बजे सोना 589 रुपये यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 1,51,172 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,41,513 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,39,200 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,313 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,200 रुपये तक फिसली। सुबह 10.20 बजे यह 713 रुपये यानी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 2,40,800 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

