By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने किया संरक्षा निरीक्षण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने किया संरक्षा निरीक्षण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने किया संरक्षा निरीक्षण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Amarkesadmin
Last updated: June 29, 2026 1:25 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बरेली, 28 जून 2026रू पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने आज मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार तथा मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इज्जतनगर-माला रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल पथ, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के स्टेशन यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त बरेली सिटी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 स्थित टिकट काउंटर, आरक्षण कक्ष, प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन तथा हार्टमैन पुल के समीप स्थित समपार संख्या 244 पर निर्माणाधीन अंडरपास का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इज्जतनगर कत्था फैक्टरी के समीप स्थित समपार फाटक संख्या 236 पर महाप्रबंधक ने गेटमैन श्री सुनील कुमार से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे तथा आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर बूम बैरियर खराब होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कराया। गेटमैन द्वारा स्लाइडर बूम का सफल संचालन किए जाने पर उन्होंने उसकी सराहना की तथा स्लाइडर बूम को सदैव चिकनाईयुक्त (लुब्रिकेटेड) रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन, इज्जतनगर में स्थित बैरकों, आवासीय कक्षों एवं केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, गंदे पानी की समुचित निकासी तथा महिला आरक्षियों के लिए पृथक बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्वान दस्ते का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक ने रिजर्व लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महाप्रबंधक ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), इज्जतनगर कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ट्रैकमैनों से संवाद कर उनके कार्य, उपकरणों एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्क्रैप यार्ड एवं स्टोर का निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ट्रैकमैनों से नए सुरक्षा जूतों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन एवं ईयरफोन का प्रयोग न करने तथा ट्रैक पर पूर्ण सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैकमैनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी जाना।
उत्कृष्ट कार्य एवं संरक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए महाप्रबंधक ने इंजीनियरिंग विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि संरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को भविष्य में और अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।

होली, रमजान तथा ईद के त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध जिलास्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
संभल: 15 पुलिस थानों में मातृत्व व शिशु देखभाल कक्षों का डिजिटल उद्घाटन
अयोध्या जी चन्दा चोरी
निगोही थाना क्षेत्र का दंपति विवाद परामर्श केंद्र में सुलझा
बदायूं में सदर तहसील पर समाधान दिवस आयोजित किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत हवाई फायर करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Next Article डीएम के दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?