उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा 594 किमी का गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही जनता के लिए खुलने वाला है। मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब मात्र 6 घंटे में पूरा होगा। एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड बनने से 100 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिला है। कारों के लिए 120 किमी/घंटा की गति सीमा तय की गई है। इसके शुरू होने से गढ़मुक्तेश्वर, संभल और बदायूं जैसे शहरों की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी।

