#सोने_के_प्रशंसा_चिन्ह_से_नवाजी_जाएगी_एसपी_श्रद्धा_नरेन्द्र_पाण्डेय……कानपुर देहात: खाकीधारियों ने काबिलियत दिखाई तो महकमे ने उन्हें मान सम्मान भी दिया।गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर गृह मंत्रालय और डीजीपी कार्यायल से जारी हुई सूची ने कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।प्रदेश सरकार की अपराधियों के प्रति चलाई गई जीरो टॉलरेंस मुहिम को शानदार तरीके से धार देकर बड़े-बड़े गुण्डो और माफियाओं के छक्के छुड़ा उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली,गरीबों और असहायों को कानून का अहसास करा कर सुशासन का राज स्थापित करवाने वाली,देश के संविधान और कानून को सर्वोपरि मानते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा तथा कर्त्तव्यपरायणता से जनता की सेवा करने वाली वर्ष-2017 बैच की न्यायप्रिय आईपीएस अफसर एवं कानपुर देहात जनपद की जनलोकप्रिय पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को यूपी पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा की ओर से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा.पुलीस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।आक्रामक पुलिसिंग कर वहां अमन चैन की स्थापना कराने के चलते उनको स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह से नवाजने का फैसल लिया गया है।आम जन मानस के बीच खाकी का मान बढ़ाने में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय हमेशा अग्रणी रही है,वह स्वयं जनता का हाल जानने के लिए न केवल सड़कों पर उतरी बल्कि महिला सम्मान और आम जनमानस को भयमुक्त व्यवस्था देने में भी सदैव तत्पर रहती है….!!

