By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मिशन 2027 के लिए सरकार-संगठन और संघ की बैठक में गहन मंथन, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मिशन 2027 के लिए सरकार-संगठन और संघ की बैठक में गहन मंथन, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन 2027 के लिए सरकार-संगठन और संघ की बैठक में गहन मंथन, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक

Amarkesadmin
Last updated: December 2, 2025 2:31 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा, आरएसएस और राज्य सरकार अब सक्रिय मोड में आ गए हैं। हिंदू समाज में जातिगत विभाजनों को कम करते हुए व्यापक एकजुटता बनाने की रणनीति पर शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को सीएम आवास पर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, चर्चा का सबसे अहम मुद्दा जनवरी में लखनऊ में प्रस्तावित बड़े हिंदू सम्मेलन की तैयारियां रही। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी को हिंदुत्व के प्रमुख चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने के संकेत हैं।

दो घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष भी थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, पश्चिम के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। अगस्त 2024 के बाद यह पहली विशेष समन्वय बैठक थी, जिसने मिशन 2027 को लेकर पार्टी की सक्रियता को स्पष्ट किया है।विज्ञापन

संघ के ‘पंच प्रण’ और सम्मेलन की तैयारी

जनवरी में होने वाले सम्मेलन में आरएसएस के पंच प्रण सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत संघ का मुख्य फोकस जातियों में बंटे हिंदू समाज को एक मंच पर लाना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भी घुसपैठ और अन्य हिंदू हितों से जुड़े मुद्दों पर मुखर भूमिका निभा रहे हैं।

एसआईआर, समन्वय और विधायकों की सक्रियता पर चर्चा

बैठक में एसआईआर से जुड़ी कार्यप्रणाली पर भी मंथन हुआ। एसआईआर में कम सक्रियता दिखाने वाले विधायकों को सचेत करने, सरकार, संगठन, संघ के पदाधिकारियों को और सक्रिय करने पर बात हुई। प्रभारी मंत्रियों को जिलों में विभागीय बैठकों के बाद संघ पदाधिकारियों से भी समन्वय बैठक करने जैसे बिंदुओं पर सहमति बनी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में आगामी दिनों में सरकार और संगठन में संभावित फेरबदल पर भी प्रारंभिक रायशुमारी हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव, मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव, जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श कर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट भेजे जाने की तैयारी है।

संघ कार्यालय से मिले फीडबैक की समीक्षा

सीएम आवास पर बैठक से पहले अरुण कुमार और बीएल संतोष ने भारती भवन (संघ कार्यालय) में कई नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर फीडबैक लिया। पूर्वी व पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारकों के साथ बंद कमरे की बैठक में शाखाओं के विस्तार, स्वयंसेवकों की सक्रियता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संघ के मजदूर, शिक्षा, व्यापारिक और अन्य समूहों से मिले फीडबैक को भी सीएम के समक्ष रखा गया, ताकि सरकार जमीनी जरूरतों के अनुसार कार्य कर सके। बैठक में यह भी संकेत मिला कि जल्द ही निगमों, आयोगों और बोर्डों में भाजपा के पुराने व अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जा सकता है।

काशीपुर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
टनकपुर में प्रशासनिक सशक्तिकरण की नई शुरुआत: मिनी विकास भवन को मिली मंजूरी
थाने के बाहर फव्वारों का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन
ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगे बृजभूषण? जानें सद्गुरु रितेश्वर महाराज क्या बोले
संभल की अदालत ने सजा सुनाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 2 दिसंबर 2025 : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article 4 राज्यों में लूट-मर्डर… एक लाख का इनामी बदमाश; शामली में कुख्यात मिथुन बावरिया का एनकाउंटर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?