संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 03.07.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ विशाखा गाइडलाइन के संबंध में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा महिला आरक्षियों को कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित विशाखा गाइडलाइन के प्रमुख प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला कर्मी को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त कार्य वातावरण प्राप्त होना उसका अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में निर्धारित कानूनी एवं विभागीय प्रक्रिया के अनुसार तत्काल शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कराई जा सकती है।
बैठक में महिला आरक्षियों को सेवा के दौरान अनुशासन, शिष्टाचार, नैतिक आचरण, पारस्परिक सम्मान, महिला अधिकारों के संरक्षण तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें बताया गया कि पुलिस सेवा केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने रिक्रूट महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण लाभ उठाने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वयं को दक्ष बनाने, विधिक ज्ञान में निरंतर वृद्धि करने तथा संवेदनशील, निष्पक्ष एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, विभागीय शिकायत निवारण व्यवस्था तथा आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका से भी अवगत कराया।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा भी महिला आरक्षियों को सेवा के दौरान आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रत्येक नागरिक विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक का उद्देश्य रिक्रूट महिला आरक्षियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण के प्रति जागरूक करना, उनके अधिकारों एवं दायित्वों से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य में एक सक्षम, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिस अधिकारी के रूप में तैयार करना रहा । कार्यक्रम के अंत में सभी महिला आरक्षियों को कार्यस्थल पर गरिमामय वातावरण बनाए रखने, विभागीय नियमों का अक्षरशः पालन करने तथा जनसेवा की भावना के साथ निष्पक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग करने का संकल्प दिलाया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ विशाखा गाइडलाइन पर जागरूकता बैठक आयोजित
Leave a Comment

