फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर पिछले कुछ महीनों से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। सोशल मीडिया पर शिरीष कुंदर के बदले रूप की खूब चर्चा हो रही है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार कंटेंट बना रहे हैं और खुद शिरीष भी अपने मेकओवर को फ्लॉन्ट करने से परहेज नहीं कर रहे। फराह खान ने पति शिरीष कुंदर के बदले लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘शिरीष तो अब और भी यंग और हैंडसम हो गया है। मेरा बेटा और वो सेम हाइट के हैं। जब रात को सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है तो समझ ही नहीं आता की जार आया है या फिर शिरीष आया है। लेकिन, जब वो शख्स आता है और मुझे हग करता है तो पता चल जाता है कि ये मेरा बेटा है।’

