लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन के दौरान एक भावुक और प्रेरक पल देखने को मिला। 2 फरवरी को 5 कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में एक बच्ची अपनी मां के साथ पहुंची और मुख्यमंत्री को कविता सुनाई। बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता सुनाई— “हम शेर बच्चे हैं, हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे, जय हिंद।”
बच्ची की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी कविता सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा उठे और उसकी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बच्ची का उत्साह बढ़ाया और तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि उसकी पढ़ाई के लिए उचित स्कूल में एडमिशन कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और देशभक्ति का भाव ही मजबूत भविष्य की नींव है। इस मौके पर वहां मौजूद लोग भी बच्ची की कविता से प्रभावित नजर आए। जनता दर्शन में यह दृश्य सभी के लिए खास और प्रेरणादायक रहा।

