By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल

Amarkesadmin
Last updated: May 19, 2026 3:35 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बिसौली। नगर व क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इन दोनों ध्वस्त हो गई है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन रात व दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, साथ ही कभी हाई – कभी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान है।
किसान उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर पर नारेबाजी करते हुए बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि लगातार अघोषित कटौती के कारण फसाने सूख रही हैं। वही नगर के उपभोक्ता व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विभाग का निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। नगर के उपभोक्ता व सर्राफा मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों जरूरत के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर के उपभोक्ता व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विधान सभा प्रभारी धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के दौरान दर्जनों बार बिजली आती जाती है। मामूली गड़बड़ी ठीक करने में काफी समय लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर महकमे के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी में बदहाल बिजली आपूर्ति व वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिम्मेदारों को हर त्रुटि को दूर करते हुए बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से देने का प्रयास करना चाहिए।

ततारपुर उपकेंद्र का उद्घाटन, 10 गांवों की बिजली समस्या होगी दूर
बदायूँ में गेहूँ के खेत में हत्या: दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा बरामद
बदायूं में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम भाई ने किया हिंदू बेटी का कन्यादान
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित 92 मालो का निस्तारण किया गया
RUPAAM बनेगी पब्लिक लीडरशिप का अग्रणी संस्थान: मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर बिसौली में ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन
Next Article बिसौली में बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?