बिसौली। कस्बा सैदपुर के नूरी रज़ा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शफीक उर रहमान बरकाती उर्दू विभागाध्यक्ष सिरसी डिग्री कालेज ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा इंसान का सबसे कीमती ज़ेवर है, जिससे उसकी ज़िंदगी संवरती है और समाज में उसका सम्मान बढ़ता है। फरमान अब्बासी रिचर्च स्कॉलर एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली ने कहा कि इंसान अच्छा, अपनी शिक्षा के अलावा अपने व्यवहार से बनता है। समारोह के विशिष्ट अतिथियों के रूप में उमेद सिंह पोसवाल उप निरीक्षक थाना वजीरगंज, डॉक्टर तौसीफ रज़ा खान, नवेद सिद्दीकी सीएचसी सैदपुर, जीशान सिद्दीकी एडमिनिस्ट्रेटर, के.के. कॉन्वेंट स्कूल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

