राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें घेरते हुए दिल्ली को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी जवाब दिया.

