बिसौली। नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड डंपर को जब्त किया। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बिसौली – बिल्सी मार्ग पर क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने बजरपुट भरे डंपर को रुकवाया तो डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। डंपर में पप्पू पुत्र राजपाल था। नायब तहसीलदार ने जब डंपर में भरे बजरपुट को लेकर जानकारी मांगी तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। इसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा डंपर को जब्त कर बिसौली पुलिस को सुपुर्द किया गया। वही अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया।

