बिलारी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब वाल्मीकि समाज और नगर पालिका के कई सभासद श्मशान घाट की भूमि के मुद्दे को लेकर एकजुट होकर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि बिलारी-शाहबाद मार्ग स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने वाल्मीकि श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि गाटा संख्या 784 की यह भूमि वर्षों से श्मशान घाट के रूप में उपयोग में है और इसके अभिलेखों में कथित रूप से बदलाव किया गया है। समाज के लोगों ने कुछ व्यक्तियों पर फर्जी बैनामा कराकर भूमि पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के ढुलमुल रवैय्ये के खिलाफ भी सभासदों व वाल्मीकि समाज का गुस्सा फूटा चेतावनी दी गई कि यदि श्मशान घाट की भूमि की सुरक्षा नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।सम्पूर्ण प्रदर्शन सभासद देवेश शर्मा के ने

