घर की जिम्मेदारियों में दबे सपनों ने जब फिर सिर उठाया, तो पूरी दुनिया उनके हौसले की गवाह बन गई। लोगों के ताने, जिम्मेदारियों का दबाव और उम्र को लेकर उठे सवाल भी उस महिला का रास्ता नहीं रोक सके, जिसने शादी के 18 साल बाद अपनी मंजिल पाई। दीपा भाटी जिन्होंने 3 बच्चों की मां होने के बावजूद हार नहीं मानी। पहले के प्रयासों में असफलता के बाद उन्होंने UPPSC 2021 परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल की थी। दीपा ने शादी के 18 साल बाद लगभग 40 साल की उम्र में PCS अफसर बनकर अपना सपना पूरा किया था।

