सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदायूँ: 07 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से जनपद के संपूर्ण कांवड़ मार्ग का संयुक्त रूप से देर रात स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थापित कांवड़ सहायता शिविरों का भी निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं पूरी यात्रा अवधि में सुचारु एवं निर्बाध रूप से संचालित रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद

