सोनम वांगचुक ने 26 दिन के अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गीतांजलि ने राहुल गांधी से संपर्क कर उनसे अनशन खत्म करवाने के लिए जूस पिलाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सकारात्मक जवाब नहीं मिला। वांगचुक ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अनशन खत्म होने से पहले उनकी तस्वीरें जारी नहीं करने का वादा किया था, लेकिन बाद में यह वादा पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनका सभी नेताओं से भरोसा उठ गया है। हालांकि, वांगचुक ने राजनीति से दूर रहकर जनता के मुद्दों की आवाज उठाने वाले संगठनों का समर्थन किया और कहा कि गैर-राजनीतिक रहकर ही वंचित लोगों को आवाज मिलती है।

