भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली व ग्राम शुकुल्लापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष भाभी श्रीमती वर्षा यादव जी के साथ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।साथ ही ब्लॉक परिसर में बहुजन समाज के लोगों को पटका पहनाकर एवं बाबासाहेब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद

