26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है-डीएम
जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह ने देश के 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने गौरवशाली संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान की मूल भावना को याद रखना चाहिए। सरकार इस वर्ष वंदे मातरम गीत का 150वीं वर्षगांठ मना रही है। राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम् का भी स्मरण करें। हम अपने आप को आत्मनिर्भर बनाये और स्वदेशी को अपनाएं। आज इसका भी संकल्प लें कि नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व हों, तभी देश आगे बढ़ने में सफल होगा। हम अपना कार्य भी महिलाओं के प्रति फ्रेंडली बनाये अपने देश को आत्मन्र्भिर एवं स्वदेशी बनायें। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे प्राचीन देश भारत ने सम्पूर्ण विश्व को गणतन्त्रात्मक शासन प्रणाली देने का अभिनव कार्य किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने लोकतांत्रिक देश में बंधुता एवं सामाजिक समरसता पर आधारित लोकतांत्रित समाज के निर्माण हेतु निरन्तर प्रयास करना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है हमें उनका एवं उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है तथा गौरव से परिपूर्ण होकर हमें यह 77वां गणतंत्र मनाना चाहिए। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। हमारे संविधान ने हमें अधिकार दिए है, लेकिन साथ ही हमें कर्तव्यों का एहसास भी कराया है। हमारा देश विविधताओं से भरा है, जहां विभिन्न भाषाएं, धर्म, संस्कृति और जातियां है, लेकिन हमारे संविधान ने हमें एकता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ एकजुट किया है यह हमारी ताकत है और हमें इसे बनाये रखना है।
उन्होंने कहा कि ने कहा कि सरकार की जो प्राथमिकता है वह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी ने बल्देव आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा संुदर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक श्री गोपी कृष्ण ने किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, सहित कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
