By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा

Amarkesadmin
Last updated: July 13, 2026 1:32 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 13 जुलाई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगी। इस दौरान 3, 10, 17 एवं 24 अगस्त को सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहने की संभावना है। उन्होंने संबंधित विभागों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जनपद के चार प्रमुख कांवड़ मार्गों तथा गंगा एक्सप्रेसवे के संचालन के दृष्टिगत यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हरिबाबा बांध, सिसौना डांडा एवं राजघाट (बबराला) सहित प्रमुख घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संभावित समस्याओं के संबंध में धर्मगुरुओं, मंदिरों के पुजारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त रूप से “सम्भल टीम” के रूप में कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है तथा जनपद में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख शिव मंदिरों एवं जलाभिषेक स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंगा एक्सप्रेसवे के प्रवेश एवं निकास स्थलों पर विशेष पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन योजना, होल्डिंग एरिया, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। डीजे के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने, प्रत्येक थानाध्यक्ष से कांवड़ जत्थों एवं डीजे संचालकों की सूची प्राप्त करने तथा उनके साथ बैठक कर शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। स्वयंसेवकों एवं जत्था प्रमुखों के लिए “क्या करें एवं क्या न करें” संबंधी पंपलेट तैयार कर वितरित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में जनपद के सभी प्रमुख घाटों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई, कूड़े के ढेर तथा झाड़-झंखाड़ हटाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने निर्देशित किया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सभी अधिशासी अधिकारियों (नगर पालिका एवं नगर पंचायत) को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि वर्षा के दृष्टिगत विद्युत पोलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत पोलों पर पॉलिथीन चढाने , झूलते हुए तारों को तत्काल ठीक कराया जाने तथा कांवड़ मार्गों पर स्थित ऐसे सभी स्थानों की सूची उपलब्ध कराई जाए जहाँ विद्युत तारों के कारण कोई संभावित खतरा हो।
पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 के प्रभारी को निर्देशित किया कि पिछले पाँच वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई घटनाओं का विवरण जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जनपद में सभी सीसीटीवी कैमरों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली को शत-प्रतिशत क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में गैंगहेटा स्थित मंदिर, फतेहपुर भाऊ शिव मंदिर, मूँछों वाला मंदिर (चन्दौसी), मौलागढ़ शिव मंदिर, तीर्थ मंदिर (सरायतरीन) सहित विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मातीपुर के पास पेचवर्क, खिरनी सौधन मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मौलागढ़ शिव मंदिर के पास जल निकासी, तीर्थ मंदिर सरायतरीन मार्ग पर पेचवर्क तथा हरिबाबा बांध के समीप सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर समय रहते बैठकें आयोजित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। प्रमुख मंदिरों के व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हुई है, उसी प्रकार इस वर्ष भी सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सौरभ कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, उपजिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, उपजिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु, मंदिरों के पुजारी, पीस कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
चम्पावत में विकास और बाड़ सुरक्षा कार्यों का व्यापक निरीक्षण
चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे जवानों को बांटे छाते
कचरा पृथक्करण और पुनर्चक्रण के महत्व पर सामुदायिक बैठक में लोगों ने लिया संकल्प
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को लिखा पत्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नगर पंचायत काँट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Next Article बंजरिया में श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?