By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लखनऊ में ग्रीन कॉरीडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण आज, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित करेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में ग्रीन कॉरीडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण आज, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित करेंगे
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में ग्रीन कॉरीडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण आज, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित करेंगे

Amarkesadmin
Last updated: March 13, 2026 2:08 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का शुक्रवार को लोकार्पण होगा। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी किनारे से होकर पांच लाख से अधिक लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। समतामूलक से निशातगंज मार्ग, निशातगंज से हनुमान सेतु, हनुमान सेतु से डालीगंज और डालीगंज से पक्का पुल तक ब्रिज, आरओबी आदि बनाए गए हैं।

पहला चरण सात किलोमीटर व दूसरा चार किलोमीटर लंबा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को सौंपेंगे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण आईआईएम रोड से किसान पथ के बीच 28 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है। इससे शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। द्वितीय चरण में समतामूलक चौराहे से निशातगंज के मध्य लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से तीन अहम विकास कार्य कराए गए।

इनमें 45 करोड़ रुपये की लागत से कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबा व 24 मीटर चौड़ा छह-लेन का ब्रिज, कुकरैल से निशातगंज के मध्य 40 करोड़ रुपये की लागत से 1.10 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा बंधा व सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है।

ऐसे ही निशातगंज में 240 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े छह-लेन के ब्रिज का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। कॉरिडोर निर्माण में हनुमान सेतु से गोमती पुल निशातगंज मार्ग तक सड़क की चौड़ाई 10 से बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ी की गई।

सड़क चौड़ी होने पर निशातगंज व कुकरैल चौराहा भी उपयोगी होगा। साथ ही नए व पुराने लखनऊ का फासला ग्रीन कॉरिडोर मिटाएगा। ग्रीन कॉरिडोर किनारे हार्टीकल्चर व सुंदरीकरण के कार्य भी हुए हैं। इसके बाद योजना के तीसरे व चौथे चरण का कार्य होता रहेगा।

ग्रीन कारिडोर के चरण

  • पहला चरण : आईआईएम रोड से पक्का पुल तक। यह काम पूरा हो चुका है।
  • दूसरा चरण : पक्का पुल से पिपराघाट तक। यह काम भी पूरा हो चुका है।
  • तीसरा चरण : पिपराघाट से शहीद पथ तक। इसको भी हरी झंडी मिल चुकी है।
  • चौथा चरण : शहीद पथ से किसान पथ तक। इसकी भी तैयारियां चल रही हैं।

झूलेलाल वाटिका में होगी जनसभा

मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री समतामूलक के पास फीता काटकर उद्घाटन और झूलेलाल वाटिका में जनसभा करेंगे। प्राधिकरण अधिकारी लोकार्पण समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। मनकामनेश्वर मंदिर की दूसरी ओर होने वाली जनसभा में दस हजार लोग जुटेंगे।

वहां पंडाल बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरे चरण में सिर्फ केजीएमयू के पास आरओबी का निर्माण चल रहा है, बाकी पूरा मार्ग बनकर तैयार है। समारोह में लोगों को लाने के लिए 300 बसें लगाई गई हैं। इसमें 200 नगर क्षेत्र व 100 ग्रामीण क्षेत्र की हैं।

राजधानी को कई फ्लाईओवर व पुलों की मिलेगी सौगात

राजधानी में सेतु निगम कई पुल, फ्लाईओवर और आरओबी बनाने का काम तेजी से कर रहा है। इनमें कई बनकर तैयार हो गए हैं और उन पर वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है। सेतु निगम की टीम ने हाल ही में मरी माता मंदिर फ्लाईओवर, मलिहाबाद के रैथा में पीएम टेक्सटाइल पुल का काम भी पूरा कर लिया है।

इसके साथ ही अप्रैल 2026 में केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का काम भी पूरा करने का दावा किया है। इसी तरह मोहनलालगंज में सई नदी के ऊपर भी सेतु बनकर तैयार है और फिनिशिंग का काम बाकी है। पारा, मेहंदी घाट, पक्का पुल है।

यही नहीं आने वाले चंद माह में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भी फ्लाईओवर बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की शाखा एनएच शुरू करने जा रही है। उधर लखनऊ से आगरा जाने के लिए अवध चौराहे पर अंडर पास बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

पीएम टेक्सटाइल पार्क को कनेक्ट करने वाला पुल बनकर तैयार

  • निर्माण लागत : 40939.74 लाख रुपये
  • लेन : दो लेन
  • लाभ मिलेगा : तीन लाख से अधिक लोगों को
  • लंबाई : करीब आठ सौ मीटर

केसरी खेड़ा फ्लाईओवर लखनऊ

  • लंबाई : 937.46 मीटर लंबा
  • लागत : 74 करोड़
  • लेन : दो लेन
  • लक्ष्य बनाने का : 30 अप्रैल 2026
  • लाभ मिलेगा : पांच लाख आबादी को

अवध चौराहे पर बन रहा अंडर पास

  • लंबाई : 887.36 मीटर लंबा
  • लेन : दो
  • लागत : 146 करोड़
  • समय : जुलाई 2027
  • लाभ मिलेगा : पांच से छह लाख आबादी को

राजाजीपुरम का पारा फ्लाईओवर

  • लंबाई : 857.92 मीटर लंबा
  • लगात : 153 करोड़
  • समय : दिसंबर 2027
  • लाभ मिलेगा : तीन लाख से अधिक
  • लेन : दो लेन

मरी माता मंदिर फ्लाईओवर

  • लंबाई : 900 मीटर
  • लेन : चार लेन
  • लक्ष्य : बनकर तैयार
  • लागत : 16 करोड़
  • लाभ : चार लाख आबादी

पक्का पुल लखनऊ निर्माणाधीन

  • लागत : करीब 93 करोड़
  • समय : जून 2027
  • लेन : चार
  • लंबाई : 900 मीटर
  • लाभ : चार लाख

मेहंदी पुल लखनऊ निर्माणाधीन

  • लंबाई : 303.38 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा
  • लागत : 53.98 करोड़
  • समय : जून 2027
  • लाभ : तीन लाख

लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर

लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। गोमती के दाएं किनारे पर लामार्टीनियर कॉलेज से सेना की जमीन होते हुए जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबे फ्लाईओवर कम आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण होगा।

फोर-लेन फ्लाईओवर के निर्माण में 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है। दो साल में यह बनकर तैयार होने पर 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग आदि से शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट व अयोध्या रोड की ओर जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी।

गोमती नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा ब्रिज

परियोजना के तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा ब्रिज भी बनाया जाएगा। यह ब्रिज नदी के दाएं किनारे पर स्थित सेना की जमीन पर बनने वाली बंधा रोड से जी-20 रोड को जोड़ेगा। 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस ब्रिज के लिए टेंडर किया गया है। इसे लगभग एक वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर संभल डीएम-एसपी ने लगाया अरदास
समाजबादी पार्टी कार्यालय पर मनायीं गयी प्रसिद्ध शासक महाराजा बिजली पासी जी की जयंती
बदायूं में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर बैठक संपन्न हुई
नटराज उत्सव में हुआ गुरु-माता-पिता पूजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 13 मार्च 2026 : आज चैत्र कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Next Article अलीगढ़ BJYM से जुड़े दो गुटों में फायरिंग, तीन घायल; सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर बवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?