बिना बताए गायब भी हो जाएंगे और जब कार्यवाही होगी तो चीख भी निकल जाएगी।
उत्तर प्रदेश के बरेली में असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से इस कारण हटाए जाने का दावा किया गया है, क्योंकि वे दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मामला बरेली के गन्ना उत्पादक पीजी कॉलेज, बहेड़ी का है। आरोप असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) डॉ. मोहित भारद्वाज ने लगाया है। उन्होंने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बिना कारण बताए और बिना नोटिस दिए उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इसके लिए कोई विभागीय जांच नहीं की गई। कॉलेज प्रबंधन पर उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के उन्हें सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सेवा बहाल कराने की मांग की है।

