संवाददाता, बबराला
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड्स जवानों के लिए रोटरी क्लब बबराला गंगा ने सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से 50 जवानों को धूप से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए।
छाता वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों की सुविधा का ध्यान रखना सामाजिक संगठनों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण होता है और इस प्रकार की सहायता जवानों का मनोबल बढ़ाती है।
इस दौरान डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. राहुल यादव, कार्तिक गोयल, उमेश वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे जवानों को बांटे छाते
Leave a Comment

