“पंजाब को ‘बदहाल’ से ‘खुशहाल’ बनाने के लिए बसपा का शंखनाद: दिल्ली में आकाश आनंद जी के साथ पंजाब नेतृत्व की अहम बैठक–बेनीवाल;करीमपुरी–
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनंद जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी के साथ आज दिल्ली में बसपा पंजाब की उच्च स्तरीय लीडरशिप की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्रीय समन्वयक (सेंट्रल कोऑर्डिनेटर) श्री रणधीर सिंह बेनीवाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु पंजाब की वर्तमान विकट परिस्थितियों पर चर्चा करना और 2027 के विधानसभा चुनावों में बसपा को सत्ता में लाकर एक न्यायपूर्ण शासन स्थापित करना रहा।
बैठक के मुख्य एजेंडे और गंभीर मुद्दे:
बैठक में पंजाब में व्याप्त विभिन्न माफियाओं और सामाजिक असुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई:
वंचितों के हित: गरीब, मजदूर, किसान, दलित एवं पिछड़ा वर्ग के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
’पंजाब संभालो मुहिम’ का आगाज़:
पंजाब को बदहाली से उबारकर खुशहाल बनाने के लिए बसपा “पंजाब संभालो मुहिम” को गांव-गांव और शहर-शहर तक ले जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए ताकि 2027 में पंजाब की कमान बहुजन समाज के हाथों में हो।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:
इस महत्वपूर्ण चर्चा में पंजाब के वरिष्ठ नेता और स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रजापति अजीत सिंह भैणी जी (स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर)
सरदार कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ जी (स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर)
चौधरी गुरनाम सिंह जी (स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर)
ठेकेदार हरभजन सिंह बजेड़ी जी (जनरल सेक्रेटरी)
अपील:
बैठक के अंत में समस्त पंजाबियों से अपील की गई कि वे पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए बसपा की ‘पंजाब संभालो मुहिम’ से जुड़ें और एक गौरवशाली पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।

