कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आज कहा कि वो सरकार प्रस्ताव पर बातचीत के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले झूठ बोला था कि सीजेपी बातचीत करना चाह रही है लेकिन अब सरकार ने खुद बोल दिया है कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है.सीजेपी प्रवक्ता ने शर्त रखते हुए कहा कि हम किसी भी नेता के दफ्तर या घर पर मीटिंग नहीं करेंगे. या तो नेता जंतर-मंतर आएं या फिर किसी कॉमन प्लेस पर मीटिंग हो सकती है, जैसे कि कांस्टीट्यूशन क्लब. उन्होंने कहा कि आज सुबह भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमसे कहा कि सरकार बातचीत करना चाहती है लेकिन हम उनसे बातचीत करने के लिए उनके घर नहीं जाएंगे.

