बदायूं। जिले के हजारों यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का शुभारंभ दिन में 11 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

