सम्भल ( बहजोई) 02 मई 2026: जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से पेट्रोल पम्पों द्वारा आम जनमानस को उपलब्ध करायी जा रही जनसुविधाओं की जांच मुफ्त हवा, पानी, स्वच्छ पुरूष एवं महिला शौचालय, शौचालयों में दिव्यांगजन रैम्प एवं वॉश बेसिन की उपलब्धता, नो हेलमेट-नो फ्यूल का बैनर एवं पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता आदि बिन्दुओं पर करायी गयी। दिनांक 01.06.2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों द्वारा किये गये 22 पेट्रोल पम्पों के निरीक्षण में कमी पाये गये पेट्रोल पम्पों का विवरण निम्नवत हैः-
1. मैसर्स ललतेश फिलिंग स्टेशन बबराला चन्दौसी रोड- दिव्यांगजन रैम्प नहीं
2. मैसर्स गुन्नौर फिलिंग स्टेशन गुन्नौर- मुफ्त हवा एवं पानी नहीं, शौचालयों में दिव्यांगजन रैम्प एवं वॉश बेसिन नहीं।
3 मैसर्स हाजी हशमत हुसैन बदर हुसैन नगर सम्भल- शौचालयों में दिव्यांगजन रैम्प नहीं
4. मैसर्स आमिर फिलिंग स्टेशन नगर सम्भल – शौचालयों में दिव्यांगजन रैम्प नहीं
5. मैसर्स डी.एन. फिलिंग स्टेशन बहजोई- साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं।
6. मैसर्स बालाजी फिलिंग स्टेशन चन्दौसी – साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं।
कमी पाये गये पेट्रोल पम्पों पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बिक्री अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
पेट्रोल पंपों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, 6 केंद्रों को नोटिस की तैयारी
Leave a Comment

