By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भ्रष्टाचार पर DIG सख्त, दरोगा से पैसे वापस कराने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भ्रष्टाचार पर DIG सख्त, दरोगा से पैसे वापस कराने के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

भ्रष्टाचार पर DIG सख्त, दरोगा से पैसे वापस कराने के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: July 17, 2026 2:29 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

‘आपके थाने के दरोगा ने चार्जशीट के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए। बाद में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आप वहां कर क्या रहे हैं? SHO का काम है कि थाने में भ्रष्टाचार न होने पाए। अब इनका पैसा वापस कराओ, नहीं तो तुम्हें सस्पेंड करूंगा। इन लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ा रखा है। ये सब विभाग का नाम खराब करवा रहे हैं। पूरे जोन और पूरे जिले की नाक कटवा रखी है।’
ये बातें गोंडा में देवीपाटन रेंज के DIG अशोक कुमार शुक्ला ने तरबगंज के एसएचओ से फोन पर कहीं। दरअसल, DIG जनसुनवाई कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कहा कि दरोगा ओम प्रकाश यादव ने चार्जशीट लगाने के लिए 30 हजार रुपए लिए थे, लेकिन बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
शिकायत सुनने के बाद DIG ने एसएचओ को फोन लगाया और फटकार लगाई। पैसे तुरंत वापस कराने को कहा। मामला 9 जुलाई का है, लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया है। हालांकि, पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि DIG की फटकार के बाद भी अभी तक पैसे नहीं मिले हैं।
तरबगंज थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव के रहने वाले किंग उपाध्याय 9 जुलाई को DIG कार्यालय पहुंचे। वहां डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। किंग ने शिकायत की कि तरबगंज थाने में तैनात दरोगा ओम प्रकाश यादव ने मारपीट के मामले में चार्जशीट लगाने के लिए उनसे 30 हजार रुपए लिए थे, लेकिन बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने बताया कि मैं एक महीने से दरोगा से कह रहा हूं, मेरा काम नहीं किया, तो पैसे वापस कर दो। लेकिन वह न कॉल उठा रहे हैं, न ही मेरे मैसेज का जवाब दे रहे हैं।
उन्होंने DIG को दरोगा को भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिखाए। यह देखकर DIG भड़क गए। शिकायत सुनते ही डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने तरबगंज एसओ को फोन किया। कहा- एसओ तरबगंज, आपके यहां ओम प्रकाश यादव नाम के दरोगा हैं। इस मुकदमे का नंबर मैं आपको फोटो खींचकर भेज रहा हूं। दरोगा ने चार्जशीट लगाने के लिए 30 हजार रुपए लिए थे, लेकिन इस पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
अब आप इसकी मेरिट चेक करिए कि इस मुकदमे में क्या होना चाहिए? अगर चार्जशीट का आधार है. तो चार्जशीट लगाइए। इनका 30 हजार रुपए तुरंत वापस कराइए, नहीं तो मैं वापस कराऊंगा। उन्हें जेल भेजने का काम आप करिएगा। आदमी से दरोगा ने 30 हजार रुपए ले लिए, तो आप वहां क्या कर रहे थे? इनकी वॉट्सएप चैट मैंने देखी है।

हसनपुर नगर पालिका की पहल: जरूरतमंदों को कंबल भेंट
कहीं मुरादाबाद मे सपा का किला ना ढहा दे नेताओं की आपसी गुटबाज़ी
सुनिल बंसल के बदायूँ आगमन पर भव्य स्वागत
अतरौली नगर पालिका अध्यक्ष ने ली सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अभियोग के वादी ने ही अपनी पुत्री की गला काटकर हत्या करने वाले को मय आलाकत्ल हसिया सहित गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जहांगीराबाद पालिका बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों पर मंथन
Next Article हापुड़ में खाकी का मानवीय चेहरा, पुलिस ने संभाली बेटियों की पढ़ाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?