गुन्नौर नगर के प्रमुख नेहरू चौक के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पुराने फारूक गेट को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया। चौराहे पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही चौराहे का चौड़ीकरण कर उसे अधिक आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा, जिससे नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। प्रशासन के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद नेहरू चौक नगर की नई पहचान के रूप में विकसित होगा।

