चन्दौसी । शोभायात्रा निकलने के दौरान मंगलवार को शोभायात्रा निकल रही थी। तभी फड़याई बाजार में दुकान के ऊपर लगा कांच नीचे आ गिरा। जो पिता के साथ जा रहे युवक के सिर में गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार निजी हास्पिटल में चल रहा हैं। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें झांकियों के साथ-साथ कई डीजे भी शामिल थे। दोपहर को मोहल्ला हाथी खाना निवासी नैतिक गुप्ता पुत्र अनुज गुप्ता अपने घर से बड़ा बाजार किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह फड़याई बाजरा स्थित अन्नपूर्णा कंफेक्शनरी के पास पुहंचे तो डीजे की धमक से ऊपर से कांच का बड़ा टुकड़ा टूटकर नीचे खड़े नैतिक के सिर पर गिरा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा शोभायात्रा के दौरान इस हादसे को देखते हुए लोगों ने अपनी दुकान बंद कर दी। शोभायात्रा में निकलने वाले तेज आवाज व साउंड वाले डीजे हादसे का सबब बनने लगे हैं।

