By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीएम दर्पण पोर्टल के माध्यम से गुन्नौर में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीएम दर्पण पोर्टल के माध्यम से गुन्नौर में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम दर्पण पोर्टल के माध्यम से गुन्नौर में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

Amarkesadmin
Last updated: February 1, 2026 1:41 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 01 फरवरी 2026: आज विकास खण्ड सभागार गुन्नौर में प्रभारी मंत्री मा. राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ. प्र. श्री धर्मवीर प्रजापति जी की अध्यक्षता में सीएम दर्पण पोर्टल पर विकास कार्यक्रमों एवं आकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अन्तर्गत छात्रवृत्ति योजना, माध्यमिक शिक्षा, नई सड़क, सेतु निर्माण, ओडीओपी योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति जनजाति छात्रवृत्ति योजना पर चर्चा की गयी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के अन्तर्गत मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव जी द्वारा दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनने की समस्या को रखा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दो वर्ष में कितने दिव्यांग प्रमाण पत्र बने हैं उनकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट योजना को लेकर मा. प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना का लोगों को लाभ प्राप्त हो। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों के विद्युत बिल जो त्रुटि से ज्यादा आ जाते हैं उनको सुधार किया जाए तथा अगर कोई बिल गलत आ जाता है तो उसका समाधान किया जाए। पीएम कुसुम योजना की समीक्षा करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रगति सुनिश्चित की जाए। मा. प्रभारी मंत्री जी ने मध्याह्न भोजन योजना की नियमित समीक्षा को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग रहे ताकि बच्चों को विद्यालयों में अच्छा भोजन मिल सके। माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा निराश्रित महिला पेंशन को लेकर भी संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना पर भी विशेष फोकस रहे। अगर कोई ग्रामीण निराश्रित महिला है तो वह इस योजना से ना छूटे यह भी सुनिश्चित किया जाए। माननीय मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसको भी देखें। माननीय मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं की एक फ्लेक्सी जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग विभाग पर लगे ताकि युवाओं को शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए चालान को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माननीय मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक विशेष अभियान चलाते हुए युवाओं में हेलमेट के लिए जागरुकता फैलाई जाए तथा स्कूलों कॉलेज में मोटरसाइकिल का प्रयोग करने वाले बच्चे हेलमेट के लिए प्रेरित हो इस पर विशेष फोकस रहे तथा उनको बिना हेलमेट लगाने के कारण हुई दुर्घटना की वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई जाए ताकि हेलमेट लगाने के लिए जागरूक हो सके। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी कार्यक्रम हो उसमें प्रकृति के संरक्षण एवं पानी के बचाव को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं ताकि लोग अधिक से अधिक जागरूक हो सकें। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्य के साथ-साथ आमजन के लाभ से संबंधित कार्य भी करने का प्रयास करना चाहिए। प्रयास करें कि हर विभाग में अच्छा कार्य हो ताकि जनपद आगे बढ़ सके। प्रभावीय वनाधिकारी प्रीति यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया उन्होंने कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया , मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मा.जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव जी, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू जी, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, खंड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा व थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई
एच.एम.आई. इंटर कॉलेज में एस.आई.आर. पूरी होने पर एक कैंप लगाया गया, जिसमें 8 बी.एल.ओ. मौजूद रहे
थाना बिल्सी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
डीएम ने स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा
थाना अलापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 10 किलो 184 ग्राम गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जायन्ट्स ग्रुप बिसौली का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न
Next Article हुमायूँपुर ग्राम में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास पर केन्द्रित ग्राम चौपाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?