मेरठ में पति-पत्नी ने डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद कर 3 मिनट तक बेरहमी से पीटा, विरोध में डिलीवरी करने वालों ने काम बंद किया!
मेरठ में ऑर्डर में देरी होने पर डिलीवरी बॉय को पीटने का मामला सामने आया है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई और उसे घर में बंद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, डिलीवरी बॉय एक ऑर्डर पहुंचाने गंगा हाइट्स बिल्डिंग गया था। जिस युवक ने डिलीवरी मंगाई थी, उसने फोन पर डिलीवरी बॉय से कुछ देर इंतजार करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
नोकझोंक जल्द ही मारपीट में बदल गई। युवक ने डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारे और लात-घूंसों से भी पीटा। इसके बाद उसे अपने कमरे में बंद कर लिया।
डिलीवरी बॉय अमित यादव ने बताया- 5 मिनट की देरी के कारण डिलीवरी में लेट हुआ था। जब मैं वहां पहुंचा तो मेरे से पहले मारपीट की गई। उसके बाद वे लोग मुझे कमरे में ले गए। उन्होंने कहा- मेरी पत्नी घर में है और मारपीट और छेड़छाड़ समेत अन्य झूठे मुकदमे लिखवा दूंगा।
डिलीवरी बॉय ने कहा- पीटने वाला खुद को ICICI बैंक का मैनेजर खुद को बता रहा था।
डिलीवरी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होगी जब तक सभी कर्मचारी अपनी आईडी बंद रखेंगे।वही थाना अध्यक्ष भावनपुर जोगिंदर का कहना है पीड़ित अमित यादव की तहरीर के आधार पर मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मेरठ में डिलीवरी बॉय की पिटाई, विरोध में डिलीवरी बंद
Leave a Comment

