शहर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज फंड (UCF) योजना के तहत जीडीए ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेज दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य पुराने शहरी क्षेत्रों का पुनर्विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार और नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

