“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026” (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के निर्देश पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मुरादाबाद के नेतृत्व में काशीपुर बस स्टैंड पर बस चालकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होने कहा कि कोहरे को देखते हुए सभी बस चालक अपनी बसों का संचालन गन्ना ढोने वाले वाहनों तथा अन्य भारी वाहनों से उचित दूरी बनाते हुए ही करें। उन्होने यह भी।कहा कि जनपद के समस्त पंजीकृत चिकित्सालय, राजकीय चिकित्सालय निजी चिकित्सालय तथा सड़क दुर्घटना से सम्बंधित हॉट स्पॉट के नजदीकी चिकित्सालयों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों का ईलाज Cashless Treatment of Road Accident Victims Scheme (CTRAV), 2025 के अंतर्गत किया जाएगा। इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अंत में 35 बस चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में अमित गुप्ता, मो. साजिद, महेन्द्र त्यागी, कपिल रस्तौगी आदि उपस्थित रहे।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मुरादाबाद तथा उनकी टीम द्वारा सिविल लाइन्स, मुरादाबाद में विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया गया, इस चेकिंग अभियान में 08 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें से 01 स्कूली वाहन का सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप न होने पर चालान किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: जीरो फैटेलिटी के प्रति जागरूकता अभियान
Leave a Comment

